फैसले को भविष्य के मामलों के लिए मिसाल माना जा रहा
बौद्धिक संपदा विवाद में पूजा एंटरटेनमेंट की बड़ी जीत, कोर्ट ने दिया अंतरिम संरक्षण
भारतीय फिल्म जगत में 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स' (IPR) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। मशहूर प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने टिप्स म्यूजिक लिमिटेड और अन्य पक्षों के खिलाफ कानूनी लड़ाई में बड़ी जीत दर्ज की है। कोर्ट ऑफ सिविल जज ने बॉलीवुड की कई प्रतिष्ठित फिल्मों और उनके संगीत के अधिकारों के गलत व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में प्रोडक्शन हाउस को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इस निर्णय को न केवल वासु भगनानी की कंपनी के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म निर्माण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मिसाल माना जा रहा है।
यह कानूनी विवाद पूजा एंटरटेनमेंट की कल्ट क्लासिक फिल्मों जैसे ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘तेरा जादू चल गया’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ के डिजिटल व म्यूजिक राइट्स से जुड़ा है। कंपनी ने अदालत को बताया कि विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रीमिंग चैनल्स पर उनकी फिल्मों और साउंड रिकॉर्डिंग्स का अवैध तरीके से व्यवसायीकरण किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने 'यथास्थिति' (Status Quo) बनाए रखने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि तुरंत सुरक्षा नहीं दी गई, तो फिल्म निर्माताओं के मूल अधिकारों को अपूरणीय क्षति हो सकती है। पूजा एंटरटेनमेंट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सालों के शोषण और चुप्पी के बाद अब न्याय मिला है। यह आदेश उन सभी के लिए एक कड़ी चेतावनी है जो बिना अनुमति के क्रिएटिव प्रॉपर्टी का गलत फायदा उठाते हैं।
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव