शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
जबलपुर|जबलपुर के अधारताल स्थित शताब्दीपुरम इलाके में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर विकास प्राधिकरण की लगभग 1 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मुहिम शुरू की. इस दौरान एसडीएम पंकज मिश्रा की उपस्थिति में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करवाते हुए 75 परिवारों द्वारा खड़ी की गई झुग्गियों को ध्वस्त करने का काम किया गया. इस कार्रवाई का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया, जिसके चलते घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया रहवासियों ने प्रशासन पर यह गंभीर आरोप लगाया कि बारिश के इस मौसम में उन्हें बिना किसी दूसरी जगह की व्यवस्था दिए बेघर किया जा रहा है.विवादित जमीन की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए प्रशासन ने बताया कि शताब्दीपुरम क्षेत्र की यह संपत्ति जबलपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आती है, जिसे पहले केसरवानी ट्रस्ट को सौंपा जा चुका है. एसडीएम पंकज मिश्रा ने जानकारी दी कि इस जमीन पर करीब 75 परिवारों ने अवैध कब्जा कर झुग्गियां बना रखी थीं और इन सभी प्रभावित लोगों को कार्रवाई से पहले ही नियमानुसार नोटिस भेजे जा चुके थे. अधिकारियों का कहना है कि अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया|
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने