ईद की शुभकामना को लेकर हुई गलतफहमी पर सफाई
पाकिस्तानी अभिनेता और सिंगर अली जफर ईद पर पहने अपने कपड़ों को लेकर कुछ लोगों के निशाने पर आ गए थे। अब इस मामले पर अली जफर ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया है और माफी मांगी है। हालांकि, अली ने इस पोस्ट में व्यंग्यात्मक तरीके से लोगों को जवाब भी दिया है।
व्यंग्यात्मक पोस्ट में अली ने मांगी माफी
अली जफर ने ईद पर सी ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। लेकिन इस कुर्ते के नीचे उन्होंने इनर वियर नहीं पहना था। इसी को लेकर अली को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब अली ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। अली जफर ने एक्स पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया है।इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं ईद के दिन बिना बनियान के कुर्ता पहनने और पारंपरिक अजरक धोती पहने हुए पौधों को पानी देने जैसे बेहद गंभीर कार्य करने के लिए देश से माफी मांगना चाहता हूं।यह हाल के दिनों में सभी के जीवन को प्रभावित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों में से एक रहा है। मैं ऐसी गलती दोबारा न दोहराने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस ओर मेरा ध्यान आकर्षित करने के लिए सभी का आभार।'
भारत में बैन है अली का सोशल मीडिया अकाउंट
हालांकि, भारत में अली जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन है और एक्स भी शो नहीं होता है। लेकिन उनके एक्स अकाउंट पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी ये तंज भरी माफी नजर आ रही है।
बॉलीवुड में ऐसा रहा अली का करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली जफर ने पाकिस्तानी टेलीविजन शो जैसे कॉलेज जीन्स, कांच के पर और लांडा बाजार से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में कदम रखा।फिर उन्होंने 2010 में फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘चश्मे बद्दूर’, ‘किल दिल’ और डियर जिंदगी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव का हुआ भव्य समापन
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल